कोटद्वार जाने को निकली महिला लापता

देहरादून। दून से कोटद्वार जाने के लिए घर से निकली बजुर्ग महिला लापता हो गई। इसे लेकर उनके देवर श्रीधर प्रसाद बडोला ने आईएसबीटी चौकी में तहरीर दी। कहा कि उनकी भाभी दीपा देवी (62) शिवराज नगर, बड़ोवाला में रहती हैं। 12 अप्रैल को सुबह 11 बजे वह घर से कोटद्वार जाने के लिए निकलीं। घर वालों को बताया कि वह अपनी बहन के पास जा रही हैं। शाम तक कोटद्वार नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों ने तलाश की तो कुछ पता नहीं लगा। लापता होने को लेकर आईएसबीटी चौकी में तहरीर दी गई। चौकी इंचार्ज विवेक भंडारी ने बताया कि लापता बजुर्ग की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *