ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, ड्राइवर फरार

रायपुर।

टाटीबंध से चंदनडीह के बीच देर रात दुर्घटना में एक साइकिल सवार की मौत हो गई। दरअसल भिलाई से टाटीबंध की ओर आ रही ट्रक ने साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। मजदूर को रौंदते हुए ट्रक निकल गई।
बता दें कि मृतक मिथिलेश रासम 47 वर्ष का है। वह चंदनडीह के एक फैक्ट्री में काम करता है। ड्यूटी से छूटने के बाद वह साइकिल से जा रहा था तभी पीछे से आ रही ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। बहरहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को एम्स के मच्यूूरी में रखवा दिया है।
संजय चौबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *