सड़कों पर कब्जे के बाद अब मंगल बाजार में हो रहा कब्जा, पेड़ों को काटकर हुआ अतिक्रमण लगातार जारी, प्रशासन मौन
दुर्ग।
भिलाई के मरौदा टैंक में अतिक्रमण जोरो पर है। ताजा मामला है कि भिलाई के फेमस मैत्री गार्डन चौक से लेकर मेन चौक तक का, जहां सड़कों पर अब सब्जी दुकानदारों का कब्जा हो गया है। जिसके कारण आवाजाही करने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि तीन दशक पुराने जंगल में भी अतिक्रमण तेजी से जारी है। यहां पेड़ों को काटकर दुकानदार तेजी से पेड़ों को काटकर कब्जा कर रहे है। इतना ही नहीं गोबर फेंकने वालों ने भी अब जगह—जगह मलबा गिराकर अपना अधिकार ?जताना शुरू कर दिया है। निगम प्रशासन और बीएसपी सूत्रों की माने तो जल्द ही इन पर कार्रवाई हो सकती है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि कार्रवाई कब होगी। इतना ही नहीं मंगल बाजार जहां मंगलवार के दिन बाजार लगता है अब वहां भी कब्जा तेजी से जारी है।
