महिला की संदिग्ध हालात में मौत
रुद्रपुर
शक्तिफार्म के पड़ागांव में 21 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजनों के अनुसार उसने फांसी लगा जान दी। पड़ागांव में संजना पत्नी राहुल ने गुरुवार को फांसी का फंदा लगा जान दे दी। ससुरालाजनों ने बताया कि वे संजना को फंदे से उतारकर सितारगंज अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बंदोबस्त जगमोहन त्रिपाठी ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। सूचना मिलने पर मायके नानकमत्ता से परिजन व पिता अस्पताल पहुंचे। बताया कि दो वर्ष पहले संजना का विवाह राहुल से हुआ था। एसएसआई हरविंदर कुमार ने बताया कि किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण साफ होगा।
