कांग्रेस ने एसबीआई बैंक के बाहर किया प्रदर्शन

पौड़ी

चुनावी बांड योजना की जानकारी नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने एक बैंक शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि सत्ता के इशारे पर जनता को जानकारी नहीं दी जा रही है। गुरुवार को कांग्रेसियों ने बैंक शाखा के बाहर प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि कोर्ट ने चुनावी बांड योजना की जानकारी साझा करने के लिए बैंक को निर्देश दिए, लेकिन बैंक ने 30 जून तक का समय मांगा। कांग्रेसियों ने दावा किया कि भाजपा की ओर से दबाव बनाया जा रहा है, जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *