विश्वकर्मा योजना आम आदमी के लिए संजीवनी : कमलेश  

हरिद्वार(आरएनएस)।  भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश कुमार ने अपने प्रवास कार्यक्रम के दौरान सप्तऋषि मंडल भूपतवाला में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी समाज की चिंता करते हुए हाल ही में विश्वकर्मा जैसी महत्वपूर्ण योजना को लागू किया है। इस योजना में कुम्हार, धोबी, मोची, लोहार, नाई आदि को प्रशिक्षण देकर रोजगार प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कमलेश कुमार ने कहा कि इस योजना में हर विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रुपये प्रदान किए गए हैं। यह योजना आम आदमी के लिए संजीवनी साबित होगी। जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने बताया कि इस योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने की जिम्मेदारी प्रशासन के साथ-साथ संगठन को भी प्रदान गई। अभी हाल ही में विश्वकर्मा योजना की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हरिद्वार में आयोजित की गई थी। जिसमें बीजेपी संगठन के लोगों को योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने की बारीकियां से अवगत कराया गया था। कार्यक्रम में आशीष चौधरी, सुनीता चौधरी, ऋषभ सैनी, मुकेश पुरी, तरुण नैयर, आशीष चौधरी ,नितेश गोस्वामी,राजेश पुरी,अशोक कुमार, रामू प्रसाद, प्रीति, शांति बालाजी, पिंकी पुरी, महक, मदन कौशल, विकल राठी, शुभम चौधरी, सनी कौशल, देबू यादव, ऋषभ गिरी, मोनू गिरि आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *