दिल का दौरा पड़ने से क्षेत्राधिकारी रानीखेत तिलक राम वर्मा का निधन, अल्मोड़ा पुलिस में शोक


अल्मोड़ा

 क्षेत्राधिकारी रानीखेत तिलक राम वर्मा का मंगलवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। सीओ वर्मा के निधन से पुलिस विभाग में शोक व्याप्त है। तिलक राम वर्मा वर्ष 1998 में पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। उनके द्वारा विभिन्न जनपदों में थानाध्यक्ष व कोतवाल के पद पर नियुक्त रहते हुए सेवाएं दी गई। वर्ष 2020 में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने के उपरांत सीओ सीआईडी हल्द्वानी एवं इसके उपरांत वर्ष 2022 से वर्तमान तक सीओ रानीखेत के पद पर जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त थे। पुलिस विभाग में भर्ती होने के उपरान्त उनके द्वारा सदैव विभाग के लिए मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए उच्चाधिकारियों के आदेश निर्देशों का पालन व अधीनस्थों का हमेशा मार्गदर्शन किया गया। उनके निधन से पूरे पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। अल्मोड़ा पुलिस बल ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है। सीओ तिलक राम के निधन पर एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु सहित अल्मोड़ा पुलिस परिवार द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 02 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। उनके परिवारजनों को दुःख इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *