13स्वर्ण पदक के साथ राइंका बोहाला बना चैंपियन


बागेश्वर

 शिवालय मैदान काफलीगैर में आयोजित क्षेत्रीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का रंगारंग समापन हो गया है। राइंका बोहाला 13 स्वर्ण पदक के साथ चैंपियन बना । राइंका सैंज 12 व राइंका काफलीगैर, 11 र्स्वण के साथ क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि अल्मोड़ा मैग्नेसाइड फैक्ट्री के प्रबंधन ललित कांडपाल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं। जरूरत बेहतर मंच की है। चक्का क्षेपण के बालक वर्ग में नमन सनवाल प्रथम, बालिका में हेमंती जनौटी प्रथम स्थान पर रहे। 3000 मीटर के बालक वर्ग की दौड़ में राजा व बालिका में रश्मि प्रथम स्थान पर रहे। इसी तरह पांच हजार मीटर की बालक वर्ग में इशान सिंह, बालिका में अंजलि अव्वल रहे। भाला क्षेपण बालक वर्ग कृष्णा सिंह, मेहंदी प्रतियागिता दीपिका रौतेला, ऐपण में शिवानी रौतेला, लोकगीत बालिका वर्ग सपना भट्ट, बालक प्रिंस रौतेला, लोकनृत्य बालिका में रिया व उनकी टीम अव्वल रही। संयोजक प्रधानाचार्य राजीव निगम ने बताया कि इस प्रतियोगिता में समस्त व्यायाम शिक्षकों एवं टीम प्रभारियों का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने सभी के सहयोग के प्रति अभार जताया। 10 अक्टूबर को काफलीगैर जोन की प्रतियोगिता होगी। विजेता खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे। इस मौके पर अभियंता मनीष टम्टा, राजेंद्र प्रसाद, सत्यनारायण गौतम, हरीश राम, किरन प्रसाद जीवन लाल, कैलाश कुमार, अखिलेश असवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *