राहुल और पवार की मुलाकात, महाराष्ट्र में सीट बंटवारे पर चर्चा

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को महाराष्ट्र में सीट बंटवारे पर चर्चा की।

जंतर-मंतर पर संयुक्त विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी, पवार के साथ उनके 6 जनपथ स्थित आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच कुछ समय के लिए बातचीत हुई।

सूत्रों ने बताया कि दोनों ने लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र विकास आघाड़ी के सहयोगियों शिव सेना (यूबीटी), कांग्रेस और राकांपा के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा की।पवार विपक्षी गठबंधन में वाम दलों, पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी और वंचित बहुजन आघाड़ी जैसे छोटे दलों को शामिल करने के इच्छुक हैं।

राकांपा के दिग्गज नेता महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को जल्द अंतिम रूप देना चाहते हैं ताकि लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए गठबंधन की संयुक्त सभाएं आयोजित की जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *