अधिवक्ताओं ने स्थानांतरित जज का सम्मान किया


रुड़की। लक्सर सिविल बार एसोसिएशन ने लक्सर में तैनात रही महिला न्यायिक अधिकारी के स्थानांतरण पर उनके लिए विदाई समारोह आयोजित किया। समारोह में वकीलों ने उन्हें फूल मालाओं से सम्मानित किया। उम्मीद जताई कि दूसरी जगह जाकर भी वे लक्सर जैसी ही निष्ठा से कर्तव्य का पालन करेंगी। लक्सर में तैनात जेएम (ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट) नंदिता काला का तबादला हाल ही में ऋषिकेश किया गया है। उनके जाने से पहले सिविल बार एसोसिएशन की तरफ से बार सभागार में उनके लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। बार अध्यक्ष आनंद उपाध्याय ने समारोह की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि जब आम आदमी की समस्या शासन या प्रशासन के स्तर से हल नहीं होती है, तब वह इंसाफ की उम्मीद लेकर न्यायालय में आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *