गरूड़ा एप में आ रही समस्याओं का समाधान किया

ऋषिकेश।

निर्वाचन संबंधी कार्यों को ऑनलाइन करने के लिए गरूड़ा एप जारी किया गया है। उसके संचालन में बूथ लेबल ऑफिसरों को पिछले कई दिनों से दिक्कत आ रही थी, जिसे शनिवार को दूर किया गया। हरिद्वार रोड स्थित श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में स्थित मतदेय स्थल पर सुपरवाइजर सतीश जोशी ने निर्वाचन संबंधी कार्य करने वाले शास्त्रीनगर, सर्वहारानगर, गंगा नगर, वाल्मीकि नगर, मानवेंद्र नगर के बूथ लेबल ऑफिसरों से गरूड़ा एप में आ रही तकनीकी दिक्कतों की जानकारी ली। बीएलओ ने बताया कि एप में ग्लोबल पोजिशिंग सिस्टम (जीपीएस) सही तरीके से काम नहीं कर रहा है, इससे मतदेय स्थलों की लोकेशन स्पष्ट रूप से चिह्नित नहीं होने से फोटो नहीं ली जा रही है। सुपरवाइजर ने एप में आ रही परेशानी को दूर कर उसके संचालन का बीएलओ को प्रशिक्षण दिया। मौके पर तकनीकी विशेषज्ञ अभिषेक नैथानी, बीएलओ रीना जोशी, रेखा, मीनाक्षी वर्मा, खजानी गुसाईं, लाजवंती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *