चकराता वन प्रभाग में कर्मियों के व्यापक स्तर पर किये स्थानांतरण
विकासनगर। चकराता वन प्रभाग अंतर्गत कनासर रेंज में अवैध पातन जंगल कटान प्रकरण में डीएफओ चकराता ने वन दरोगा, वन वीट अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य क्षेत्र बदलते हुए एक रेंज से दूसरे रेंज में स्थानांतरित कर दिया है, जिससे वन कर्मियों में खलबली मची हुई है। उप प्रभागीय वनाधिकारी मुकुल कुमार ने बताया कि लम्बे समय से वन कर्मी अपने घरों के नजदीक और चहेते जगहों पर तैनाती से मनमानी करते पाये गये। इसलिए उनके स्थानांतरण किए जा रहे हैं। दरअसल, अगस्त माह में डीएफओ चकराता कल्याणी नेगी ने कनासर रेंज में पेड़ों के अवैध कटान मामले में स्वयं फील्ड में उतर कर बड़े पैमाने पर बेशकीमती देवदार और कैल की लकड़ी जब्त की थी। डीएफओ ने कड़ी कार्रवाई करते हुए रेंजर सहित दो वन दरोगा, तीन वीट अधिकारियों को निलम्बित किया। जांच पड़ताल के दौरान कुछ चौंकाने तथ्य सामने आए। छोटे फील्ड कर्मियों की संलिप्तता से हर रेंज में तस्कर पनप रहे हैं। वन प्रभाग में इतने व्यापक स्तर पर आज तक एक साथ इतने ट्रान्सफर अभी नहीं हुये।
