अध्यक्ष पद पर राजकिरण और प्रिक्षित के बीच होगा मुकाबला
ऋषिकेश। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में 24 दिसंबर को छात्रसंघ चुनाव होंगे। छात्रसंघ चुनाव के लिए राजकिरण शाह ने अभाविप और प्रिक्षित कुमार ने एसएसयूआई से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। मंगलवार को अभाविप के उम्मीदवार राजकिरण शाह अपने समर्थकों संग कॉलेज पहुंचे। वहां उन्होंने अध्यक्ष पद पर अपना नामांकन करवाया। वहीं दूसरी ओर एसएसयूआई के प्रिक्षित कुमार ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। उपाध्यक्ष के लिए एनएसयूआई से मनीषा देवी और एबीवीपी से साक्षी ने नामांकन दाखिल किया। महासचिव पद के लिए एनएसयूआई से हिमांशु और एबीवीपी से प्रशांत डोभाल ने नामांकन कराया। सहसचिव पद के लिए एबीवीपी से हिमांशी पाल और एनएसयूआई से मनप्रीत कौर ने पर्चा दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई से संध्या नेगी और एबीवीपी से इंदु कश्यप ने नामांकन किया है। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए एबीवीपी से आदर्श ने अपना नामांकन पत्र जमा किया है।
