आप ने जारी की 500 प्रत्याशियों की सूची

लखनऊ

आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को पंचायत सदस्य पद के लिये 500 प्रत्याशियों की सूची जारी की। सूची में करीब 45 वकील, 35 पूर्व जिला पंचायत सदस्य या उसके प्रत्याशी रहे ,15 सामाजिक कार्यकर्ता, 15 बीडीसी सदस्य, 12 घरेलू महिलाएं, सात ग्राम प्रधान, जिला पंचायत के वर्तमान में सात सदस्य, चार छात्र नेता, फौज से रिटायर हुए तीन जवान, लोकसभा सदस्य का चुनाव लड़ चुके तीन लोग, तीन शिक्षक और तीन निगम पार्षद शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी समर्थित जीते हुए प्रत्याशियों को आगामी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी टिकट देकर चुनाव लड़ने का मौका दे सकती है। उन्होने कहा कि केजरीवाल सरकार ने बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है। जिसे पार्टी यूपी के पंचायत चुनाव में लोगों के बीच जाकर बताने का काम करेेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *