काकोरी में शराब सेल्समेन से हुई लूट, लुटेरे फरार

 

काकोरी लखनऊ

कोतवाली काकोरी क्षेत्र में लगातार जारी है हत्याओं और लूट का सिलसिला। काकोरी कोतवाली क्षेत्र में अपना भी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं और ना ही काकोरी पुलिस अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में सफल होती दिख रही है। ताजा मामला थाना काकोरी के ग्राम कुसमौरा हलवापुर का है जहां बीती रात अज्ञात लोगों ने बियर सेल्समैन से लूट की घटना को अंजाम दिया।जानकारी के मुताबिक ग्राम कुसमौरा निवासी अरविंद कुमार पुत्र मोतीलाल काकोरी पुलिस चौकी के नजदीक अनुज्ञापी कुमुद सिंह की बियर की दुकान पर सेल्समैन है। मंगलवार की रात दुकान बंद होने के पश्चात अरविंद अपने घर जा रहा था कि रात्रि समय लगभग 10:30 बजे हरदोई रोड पर कुसमौरा मोड़ से 100 मीटर अंदर रेलवे लाइन के फाटक के पास में एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने कट मारकर अरविंद की गाड़ी रोक ली और वही पहले से घात लगाए बैठे तीन व्यक्तियों ने सेल्समैन अरविंद के ऊपर हमला कर दिया और रुपए से भरा बैग छीनने लगे। लूट के दौरान एक व्यक्ति ने अरविंद के ऊपर लकड़ी के डंडे से प्रहार कर बाया हाथ तोड़ दिया। अरविंद के मुताबिक 51400 रुपये से भरा बैग लूट कर लुटेरे फरार हो गए।

काकोरी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित ने रात में 112 पर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर लूट का मुक़दमा पंजीकृत कर लिया गया है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *