आशियाना पुलिस ने पकड़ा एक वाहन चोर,कार बरामद 

 

लखनऊ

आशियाना पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई कार बरामद कर जेल भेज दिया हैं ।

इंस्पेक्टर आशियाना बृजेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 महीने पहले स्थानीय थाने पर कार चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था इस मामले में पुलिस टीम चोरों की तलाश कर रही थी ,बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिलने परएसआई विरेंद्र सिंह सुरेंद्र सिंह ने शैलेन्द्र रावत उर्फ सहेन्द्र निवासी बीबीपुर थाना हसनगंज जिला उन्नाव व हाल पता ख्वाजापुर थाना आशियान को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने पकड़े गए युवक के पास से चोरी की गई कार (UP 32 DX 8086 ) शेवरले बीट बरामद की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *