सड़क पर दबंगों द्वारा कब्जा कर लेने को लेकर मोहल्ले वासियों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना
संतकबीर नगर।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के स्टेशन पुरवा मोहल्ले के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मोहल्ले वासियों ने कहा कि सार्वजनिक रास्ते पर कुछ दबंग लोगों ने कब्जा कर लिया है इससे लोगों को आने जाने में काफी कठिनाइ का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले वासियों लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर रास्ते की पैमाइश कराने निशानदेही करके इंटरलॉकिंग सड़क बनाने की मांग की। इस पर डीएम दिव्या मित्तल ने उचित पहल किए जाने का आश्वासन दिया। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के स्टेशन पुरवा मोहल्ला की महिलाओं व पुरुषों ने कलेक्ट्रेट परिसर में कहा उनके मोहल्ले की एकमात्र सार्वजनिक रास्ते पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इसकी पैमाइश कराने व पटवाने के लिए मोहल्ले वासियों ने 6 अगस्त 2019 को प्रार्थना पत्र डीएम को दिया था। इस पर भी डीएम ने पैमाइश के लिए टीम गठित की थी लेकिन कानूनगो सदर ने कोई कार्यवाही नहीं की और ना ही कोई रिपोर्ट ही लगाई मोहल्ले वासियों ने पुनः 9 जून 2021 को एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। एसडीएम ने टीम गठित करते हुए तहसीलदार को पैमाइश करने का निर्देश दिया था इस पर 13 जून को पैमाइश की गई थी। लेकिन न तो निशानदेही की गई और न हीं कोई रिपोर्ट लगाई गई। बारिश होने पर मोहल्ले वासियों को घुटने भर पानी में घुस कर आना जाना पड़ता है। प्रदर्शन करने वालों में आशा देवी, अनीता देवी, अवधेश प्रसाद चौधरी, मल्हर नाथ श्रीवास्तव, मिथिलेश त्रिपाठी, ऋषि देव तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, दिलीप लेखपाल, दिलीप गौड़, आकाश पांडे, गंगा यादव, राम जोखन सिंह, सभासद वीरेंद्र यादव, महेंद्र यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे।
