सुवालेख-रसैपाटा सड़क पर सुरक्षा दीवार ढ़ही,  निर्माण में लापरवाही का आरोप


पिथौरागढ़। सुवालेख-रसैपाटा सड़क में बिन बारिश सुरक्षा दीवार ढह गई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने सुरक्षा दीवार निर्माण के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पूर्व में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत उक्त सड़क में डामरीकरण, दीवार निर्माण का कार्य हुआ। लेकिन निर्माण सामाग्री में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। नतीजन कुछ समय में ही दीवार ढह गई है। जो वर्तमान में दुर्घटना का सबब बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पैराफिट निर्माण में भी लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने प्रशासन से जांच की मांग करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *