शांति भंग के आरोप में एक गिरफ्तार


पिथौरागढ़। पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना मिली कि नगर के रई क्षेत्र में एक व्यक्ति शराब पीकर अराजकता फैला रहा है। एसआई आरती के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची तो मनोज कुमार नामक व्यक्ति अराजकता करता पाया गया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ भादवि की धारा 151 के तहत कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *