शोभायात्रा के साथ भगवान विश्वकर्मा को विदाई


बागेश्वर। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर जाखन देवी और रामलीला मैदान धारानौला से शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने शोभायात्रा में नाच गाकर विश्वकर्मा को विदा किया। सोमवार को नगर में विश्वकर्मा की विधिविधान से पूजा अर्चना की। रामलीला मैदान धारानौला और जाख देवी से विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकाली गई। भजन कीर्तन और गाजे बाजे के साथ यात्रा की शुरुआत हुई। विश्वकर्मा की शोभायात्रा देखने रास्ते में भक्तों की भीड़ लगी रही। लोगों ने नाच गाकर और पुष्प अर्पित कर विश्वकर्मा को विदा किया। अंत में विश्वकर्मा की मूर्तियों को क्वारब में विसर्जित किया गया। यहां रोहित शर्मा, भोलाप्रसाद, रामनाथ साह, गोपी साह, मंगू प्रसाद, अशोक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *