विधायक दास ने दफौट क्षेत्र के प्रति जताया आभार


बागेश्वर। नव निर्वाचित विधायक पार्वती दास ने सोमवार को दफौट क्षेत्र में जाकर लोगों का आभार जताया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरान वह मालता, ढुंगापाटली, तुनेड़ा, नौगांव, कांडे, स्यालडोबा, किमोली, भिड़ी, मटीयोली, किमोली, गुरना, आमखेत, रतमोली, कुलारंगचौड़ा, बंगचुड़ी, जेठाई एवं मनकोट व गड़ियाचौरा का भ्रमण किया। ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ देकर विधायक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नंदन रावत, रघुवीर सिंह दफौटी, राजकुमार मेहता, सुंदर सिंह दफौटी, पंकज दफौटी, भूपेश पिलख्वाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद तिवाड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *