सेंसेक्स 29 अंक लुढ़का, निफ्टी मामूली बढ़त में
मुंबई ।
वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतोंं के बावूजद घरेलू स्तर हेल्थकेयर, बैंकिंग, वित्त, सीडी जैसे समूहों में हुयी बिकवाली के कारण बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 29 अंक टूटकर शिखर से उतर गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(एनएसई) का निफ्टी मामूली दो अंकों की बढ़त हासिल करने में सफल रहा।
बीएसई का सेंसेक्स 28.73 अंक टूटकर 54525.93 अंक पर रहा जबकि एनएसई का निफ्टी 2.15 अंक बढ़कर 16282.25 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों के साथ ही छोटी और मझौली कंपनियों में बिकवाली का दबाव बना रहा। बीएसई का मिडकैप 0.22 प्रतिशत गिरकर 22710.96 अंक पर और स्मॉलकैप 0.83 प्रतिशत फिसलकर 25449.20 अंक पर आ गया।
बीएसई में कुल 3332 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2142 कंपनियां गिरावट में रही जबकि 1063 बढ़त में रही। इस दौरान 127 कंपनियां उतार चढ़ाव के बीच स्थिर रहने में सफल रही।
