सोने-चाँदी की चमक बढ़ी

मुंबई  ।

विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी से घरेलू स्तर पर सोने और चाँदी की चमक बढ़ गई। एमसीएक्स वायदा बाजार में सोना 127 रुपये यानी 0.27 प्रतिशत चढ़कर 47,661 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया। सोना मिनी भी 123 रुपये की बढ़त के साथ 47,644 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।
चाँदी 447 रुपये यानी 0.67 प्रतिशत मजबूत होकर 67,471 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चाँदी मिनी भी 373 रुपये चमककर 67,642 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 5.90 डॉलर महँगा होकर 1,808.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.30 डॉलर चढ़कर 1,808.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर 0.23 डॉलर मजबूत होकर 25.38 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *