नाराज सभासदों का धरना 37वें दिन भी रहा जारी

पिथौरागढ़। नगरपालिका के आवंटित भवनों में नोटिस के बावजूद निर्माण कार्य होने से नाराज सभासदों का धरना जारी है। बुधवार को 37वें दिन भी सभासद नगरपालिका पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में धरने में बैठ गए। वक्ताओं ने कहा जब तक प्रशासन नगरपालिका की आवंटित दुकानों में हो रहे अवैध निर्माण पर रोक नहीं लगाता वे आंदोलन जारी रखेंगे। धरना देने वालों में सभासद नीरज कुमार, कमल कुमार पांडेय, सरस्वती मुखौलिया,पवन सिंह माहरा, रवींद्र सिंह बिष्ट, किशन सिंह खड़ायत, भावना नगरकोटी, पूर्व सभासद चंद्रशेखर मखौलिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *