स्टाफ नर्सों ने की भर्ती शुरु करने की मांग

पिथौरागढ़। रिक्त पदों पर विज्ञप्ति जारी करने व भर्ती प्रक्रिया वर्षवार शुरू करने को की मांग को लेकर स्टाफ नर्सों ने जिला कार्यालय में धरना दिया। बुधवार को संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सो ने कहा कि प्रदेश सरकार स्टाफ नर्सों के पदों को भरने के मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने सरकार से जल्द विज्ञप्ति जारी करने की मांग की। इस दौरान नईम अंसारी, मंजुला, हिना, भावना, प्रियंका, उषा, राहुल सहित कई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *