रूस के साथ अपने आर्थिक संबंधों को स्थिर रखने की कोशिश कर रहा है भारत – बागची
नई दिल्ली
भारत ने फिर दोहराया कि वह रूस के साथ अपने आर्थिक संबंधों को स्थिर रखने की कोशिश कर रहा है। भारत ने कहा कि वह रूस से बहुत कम कच्चा तेल खरीदता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यह बात उन खबरों के बीच कही कि भारत रूस से और कच्चा तेल खरीद रहा है। बागची ने कहा कि रूस पर भारत का रूख स्पष्ट और दृढ़ है।
उन्होंने कहा हम इस बात पर विचार कर रहे हैं कि हम अपने आर्थिक संबंध कैसे स्थिर रखें हम रूस से बहुत कम कच्चा तेल खरीदते हैं। यह सरकार से सरकार आधार पर नहीं किया जाता। बागची ने यह भी कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है कि भारत की रूस से कच्चे तेल की खरीद बढ़ी है अथवा नहीं। उन्होंने कहा कि इस मामले में अमेरिका के साथ भारत की अच्छी बातचीत हुई है।
