खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों से लिए सैंपल
विकासनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को नगर के खाद्य पदार्थों की दुकानों से सैंपल लिए। इस दौरान कई दुकानों में कुछ सामान बिना लाइसेंस के बेचते हुए पाया गया। टीम ने शहर में खुली मिठाई की दुकानों से सैंपल जुटाए। करीब 8 से 10 दुकानों से जुटाए गए सैंपलों को टीम अपने साथ परीक्षण के लिए ले गई। टीम ने मिष्ठान की दुकानों के साथ ही खाद्य पदार्थों के गोदामों पर भी छापा मारा। छापेमारी के दौरान बेसन, तेल, मिठाई और मावा के सैंपल लिए गए। कई गोदाम में बिना लाइसेंस के खाद्य पदार्थों के रखे जाने पर संबंधित व्यापारी को एक सप्ताह में लाइसेंस लाइसेंस बनाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी भी कि यदि उन्होंने लाइसेंस नहीं बनवाए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी, रमेश सिंह, संजय तिवारी, जगदीश रतूड़ी, संजय नेगी, योगेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
