लिपिकों की समस्याओं के निस्तारण को दिये निर्देश

लखनऊ।

विद्युत कार्यालय सहायक संघ का प्रतिनिधि मंडल केन्द्रीय अध्यक्ष सुनील प्रकाश पाल के नेतृत्व में बुधबार को विभाग में कार्यरत कार्यकारी सहायक संवर्ग के विभागीय कार्यों तथा उनकी विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रबन्ध निदेशक द्वारा द्विपक्षीय वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया तथा संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रस्तुत संवर्ग की विभिन्न समस्याओं व कार्यों में आ रही कठिनाईयों पर वार्ता की तथा ज्वलंत समस्याओं पर सहमति बनी।प्रदेश अध्यक्ष सुनील प्रकाश पाल ने अवगत कराया कि कार्यकारी सहायक संवर्ग में हर स्तर पर विषमताएं विद्यमान हैं, प्रदेश  का यह एकमात्र विभाग है जहां कार्यकारी सहायकों की 20 से 25 वर्षों तक पदोन्नति पदोन्नति नहीं होती है। वरिष्ठ कार्यकारी सहायक, सहायक कार्यकारी अधिकारी, कार्यकारी अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी इत्यादि के पद वर्षों से रिक्त चल रहे हैं।कहा टाइम स्केल, आमेलन, अधिष्ठान केन्द्रीयकृत सहित अन्य तमाम समस्याएं विद्यमान हैं। वर्तमान में ईआरपी सैप सॉफ्टवेयर मॉड्यूल में आ रही समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। प्रबन्ध निदेशक पंकज कुमार ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि वार्ता के मुख्य समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की मंशानुरूप कार्यकारी सहायक उपभोक्ताओं के हितार्थ परिश्रम से कार्य करें ताकि कारपोरेशन की कार्यप्रणाली और बेहतर हो सके और मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री के सपनों को साकार किया जा सके।प्रतिनिधि मंडल में उपाध्यक्ष जगन्नाथ यादव,कोषाध्यक्ष आशीष कुमार,विवेक सक्सेना,गौरव वर्मा,राजेन्द्र विक्रम,संदीप दुबे,पवन कुमार गुप्ता सहित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *