डीडीहाट में 83वें दिन भी धरना जारी
पिथौरागढ़
डीडीहाट में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन 83वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को चिल्ड्रन पार्क में आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में न चिकित्सक हैं और न ही अन्य स्टाफ। अस्पताल होने के बावजूद लोग इलाज के लिए 60 किमी दूर जिला मुख्यालय से आवाजाही करने को मजबूर हैं। इसके बावजूद भी सरकारी तंत्र उनकी मांगों को लेकर कोई सुध नहीं ले रहा है। आंदोलन करने वालों में राजेंद्र बोरा,पूरन सिंह देउपा,विक्रम सिंह देउपा,बलवंत कठायत,राजू बोरा,हिमांशु चुफाल,चेतन शाही,दान सिंह देउपा,कृष्ण सिंह बोरा,काली देवी,जानकी देवी,पूनम देवी,नरेंद्र लोहिया,राजेंद्र चौहान,शेखर सिंह,कवीन्द्र शाही,प्रकाश सिंह बोरा,भगवान टम्टा,महेश बोरा,रमेश सिंह,पंकज सिंह बोरा,संजय देउपा शामिल रहे।
