किशनपुर कॉलेज में सोमवार से कॉमर्स में दाखिले

हल्द्वानी।

गौलापार किशनपुर डिग्री कॉलेज में 350 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। अब सोमवार से बीकॉम के दूसरे बैच में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने बताया कि सभी इच्छुक विद्यार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंक पत्र, चरित्र एवं स्थानांतरण प्रमाणपत्र, जाति, ईडब्ल्यूएस, एनसीसी, एनएसएस, सहित अन्य वेटेज प्रमाण पत्र लेकर प्रवेश को पहुंचें। इसके अलावा बीए और बीएससी में भी रिक्त सीटों पर प्रवेश लिए जा सकते हैं। डॉ. संजय ने बताया कि निदेशालय से चार सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति कर दी गई है। इतिहास, राजनीति विज्ञान, वाणिज्य और अंग्रेजी के प्राध्यापक नियुक्त किए गए हैं। बताया जल्द अन्य सभी विषयों में शिक्षक नियुक्त हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *