संविदा कर्मी की मौत पर मुकदमा दर्ज


हल्द्वानी। वन विभाग के संविदा कर्मचारी की मौत मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक शुभम आर्या के पिता मनोज राम निवासी बिंदुखत्ता की ओर से तहरीर मिली है। उनका कहना है कि छह मार्च को उनका बेटा अपने दोस्त के साथ पैदल जा रहा था। रामपुर रोड के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दोस्त मुकेश चोटिल हो गया। शुभम को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *