चरस, इंजेक्शन व शराब के साथ तीन युवक दबोचे


हल्द्वानी। वनभूलपुरा पुलिस ने चरस, नशे के इंजेक्शन और शराब के तीन अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को एसआई मनोज यादव बिलाली मस्जिद के पास गश्त पर थे। इस दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिला। पूछताछ की तो उसने अपना नाम राहुल वाल्मीकी निवासी गांधीनगर बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास 115 ग्राम चरस बरामद हुई। दूसरे मामले में एसआई शंकर नयाल की टीम ने एक व्यक्ति से नशे के इंजेक्शन बरामद किए। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इंदिरानगर फाटक के पास वसीम अहमद निवासी उत्तर उजाला रोड की तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी के पास से 38 नशे के इंजेक्शन मिले। तीसरे मामले में मुक्तिधाम के पास से विक्की मालवीय निवासी शिव मंदिर राजपुरा को 58 पव्वे देशी शराब के साथ पकड़ा गया। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *