धारचूला में दिव्यांगों को बांटे कृत्रिम अंग
हल्द्वानी। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, बेस अस्पताल और समाज कल्याण विभाग की ओर से पिथौरागढ़ के धारचूला में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग बांटे गए। दिव्यांगों ने विभागों का आभार जताया। कविता भट्ट और राजेश ने बताया कि संस्था और समाज कल्याण के सहयोग से दिव्यांग रमेश सिंह और मोहन सिंह को कृत्रिम पैर दिए गए। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से दिव्यांगों को सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
