दो दिवसीय सेमीनार में 282 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया
विकासनगर। जेबीआईटी देहरादून के इलेक्ट्रॉनिक एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग ने रविवार को ग्राफीन एवं कार्बन नैनोट्यूब बेस्ट सेंसर टेक्नोलॉजी पर एक दिवसीय ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया, जिसमें देश-विदेश से 282 प्रतिभागी शमिल हुए। सेमिनार में डॉ. राकेश कुमार ने देश-विदेश से ऑनलाइन माध्यम से जुड़े 282 प्रतिभागियों को नैनो टेक्नोलॉजी बेस्ट सेंसर टेक्नोलॉजी पर अपना व्याख्यान दिया, जिसमें डॉ. कुमार ने आम जीवन से लेकर आसमान में रॉकेट्स और रॉबर्स इत्यादि में प्रयोग होने वाले सेंसर्स की बेहतरीन जानकारी से भी अवगत करवाया। उन्होंने यूरोपीय देशों में खासकर यूनाइटेड किंगडम में शिक्षा के क्षेत्र में स्कॉलरशिप और फंडिंग पर भारत और अन्य देशों के प्रतिभागियों के साथ लंबी चर्चा करके बेहतरीन जानकारी दी। डॉ. राकेश कुमार कहा की जेबीआईटी इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के साथ फॉरेन यूनिवर्सिटीज के साथ फैकल्टी स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम, रिसर्च और इनोवेशन के साथ साथ अन्य क्षेत्र में मिलकर कार्य करेगें। जेबीआईटी ग्रुप के वाइस चेयरमैन संदीप सिंघल ने ई.सी.ई विभाग की सराहना करते हुए कहा की अंतरराष्ट्रीय सेमिनार से प्रतिभागियों को भविष्य में जोरदार लाभ मिलेगा डॉ राकेश कुमार के साथ मिलकर संस्थान रिसर्च और इनोवेशन के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी मिलकर कार्य करेगा। जेबीआईटी के निदेशक डॉक्टर पीके चौधरी ने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के सेमिनार में उच्च स्तरीय सेंसर प्रौद्योगिकी के ज्ञान से प्रतिभागियों को पारंगत किया गया। डॉक्टर विशांत कुमार ने कहा की जेबीआईटी ग्रुप मजबूती के साथ इंडस्ट्री एकेडमी पार्टनरशिप पर काम कर रहा है।
