जनपद में डेंगू के मरीजों की संख्या 141 तक पहुंची


हरिद्वार

जनपद हरिद्वार में डेंगू मे मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही। डेंगू के 16 नये ओर मरीज मिलने से अब डेंगू के मरीजों की संख्या 125 से बढ़ कर 141 तक पहुंच चुकी है। जनपद में लगातार डेंगू की संख्या बढ़ने से लोगों में डर का माहौल है। जबकि वायरल, मलेरिया, टाइफाइड ने भी लोगों की कमर तोड़ रखी है। इसी बीच डेंगू की बढती संख्या से हर कोई हैरान व परेशान देखा जा रहा है। बताते चले कि जनपद हरिद्वार में पिछले एक माह से अधिाक समय से वायरल, डेंगू, मलेरिया व टाइफाइड ने लोगों को अपनी चपेट में ले रखा है। जनपद में सरकारी व निजी हॉस्पिटल मरीजों से भरे पड़े हैं। वहीं क्लीनिकों पर भी मरीजों की लम्बी-लम्बी कतारें देखी जा रही हैं। जहां वायरल, मलेरिया व टाइफाइड ने लोगों की कमर तोड़ दी है। वहीं डेंगू के लगातार बढती संख्या ने लोगों में डर पैदा कर दिया है। जनपद में मंगलवार को डेंगू के 16 नये ओर केस मिले है। जिनको मिलाकर जनपद में डेंगू के मरीजों की संख्या 125 से बढ कर 141 तक जा पहुंची है। जनपद में डेंगू के नये 16 केस मिले है। उनमें नगर निगम हरिद्वार क्षेत्र 02 नये डेंगू के केस मिले है। जिनमें हरिद्वार लोधा मंडी में एक, और विष्णु घाट में एक मिला है। जबकि नगर निगम रूड़की क्षेत्र की बात करें तो वहां पर 06 नये डेंगू के केस मिले है। जिनमें सुभाषनगर रूड़की में 02, गणेशपुर रूड़की में 01, रामनगर रूड़की में 01 विनीत नगर में 01, खन्नापुर में 01 मिला है। वहीं नगर पालिका लक्सर क्षेत्र के शिवपुरी में 01 डेंगू का मरीज मिला है। नगर पालिका मंगलौर के किला क्षेत्र में 01 डेंगू का केस मिला है। ब्लॉक रूड़की में 02 डेंगू के केस मिले हैं, जिनमें मजारी में 01 और सलेमपुर राजपुताना में 01 मिला है। ब्लॉक बहादराबाद के सलेमपुर क्षेत्र में 01 डेंगू का केस मिला है। ब्लॉक नारसन में 02 डेंगू के केस मिले हैं। जिनमें टांडा बंदा में 01 और पीरपुर में 01 मिला है। और ब्लॉक लक्सर के खेड़ा में डेंगू का एक केस मिला है। जिल मलेरिया अधिाकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि एलाइजा जांच के लिए 36 सैम्पल को लगाया गया था। जिनमें 16 सैम्पलों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिनको मिलाकर अब जनपद में डेंगू की संख्या 125 से बढ कर 141 तक पहुंच चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *