तीन महिलाओं समेत चार कोरोना पॉजिटिव
ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में कोरोना संक्रमण के नए मामले लगातार आ रहे हैं। गुरुवार को चार ओर लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें तीन महिला और एक किशोर शामिल हैं। सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि गुरुवार को अस्पताल में 19 लोगों का आरटीपीसीआर हुआ था, इसमें चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया कि संक्रमित तीन महिलाओं में एक ऋषिकेश के गुमानीवाला, दूसरी बनखंडी और तीसरी वीरभद्र क्षेत्र की रहने वाली है। एक 14 वर्षीय किशोर में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया कि सभी को दवा की किट देकर होमआइसोलेशन में रखा गया है।
