चोरी के स्कूटर के साथ दो गिरफ्तार
ऋषिकेश। चोरी के स्कूटर के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक रमेश चंद्र गौतम निवासी गली नंबर 2, साईं विहार, ऋषिकेश ने बताया कि घर के बाहर से उनका स्कूटर चोरी हो गया। चोरी को लेकर दो व्यक्तियों पर उन्होंने शक जताया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने वाहन चुराने के आरोप में गोकुल पुत्र मनोज निवासी आशुतोष नगर, सूरज पुत्र देवराज निवासी शांतिनगर, ऋषिकेश को गिरफ्तार किया। कोतवाली के एसएसआई डीपी काला ने बताया कि आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
