ऋषिकेश कैंपस में छात्रसंघ समारोह का आगाज आज


ऋषिकेश। श्रीदेवसुमन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश कैंपस में छात्रसंघ समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। ऋषिकेश कैंपस में मंगलवार को छात्रसंघ समारोह शुरू होगा। इसमें कला, विज्ञान, वाणिज्य सहित अन्य पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं की नृत्य और गायन प्रस्तुतियां विशेष रहेगी। वहीं योग विभाग के साधकों की योग क्रियाएं आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। एकल गिटार प्रस्तुति में भी छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। इस दौरान नारी शक्ति, पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। छात्र नेता अमन पांडेय ने बताया कि दो दिन तक चलने वाले समारोह में पहले दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खानपुर विधायक उमेश कुमार रहेंगे। बताया कि बुधवार को श्रीदेवसुमन विश्वविद्यालय ऋषिकेश कैंपस के टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कैंपस निदेशक प्रो.एमएस रावत ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *