कांग्रेस गढ़ी मंडल के अध्यक्ष बने राजेंद्र गैरोला
ऋषिकेश। आगामी लोकसभा और निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर रही है। सोमवार को राजेंद्र गैरोला को गुमानीवाला गढ़ी मंडल इकाई का अध्यक्ष बनाया गया। पूर्व प्रमुख डोईवाला डॉ. केएस राणा ने संगठन की मजबूती के साथ एकजुटता पर जोर दिया। सोमवार को श्यामपुर तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल की संस्तुति पर श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल रावत ने राजेंद्र गैरोला को गुमानीवाला गढ़ी मंडल इकाई का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र दिया। मोहित उनियाल ने रमेश रांगड़ को जिला महासचिव और विकास कुमार को जिला सचिव मनोनित किया। कांग्रेसियों ने अतिशबाजी कर मिठाई वितरित की। मोहित उनियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बैठकों के माध्यम से कांग्रेस जनों की राय लेकर मंडल कमेटियों का गठन कर रही है। जल्द ही बूथों की कमेटियों का गठन कर बीएलओ भी नियुक्त किए जायेंगे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. केएस राणा ने कहा कि आगामी लोकसभा और निकाय चुनाव से पहले संगठन को मजबूत कर लिया जाएगा। श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अपनी कमेटी का गठन कर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ साथ सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। जल्द ही श्यामपुर ब्लॉक के दूसरे मंडल खदरी-श्यामपुर की कमेटी का गठन किया जायेगा। मौके पर राजपाल खरोला, जयेंद्र रमोला, पूर्व मंडी समिति सभापति जय सिंह रावत, सुधीर राय, रायवाला ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल रमोला, प्रदेश सचिव मनोज गुसाईं, सतीश रावत, विनोद चौहान, शिवदयाल रतूड़ी, सूरज भट्ट, हर्षपति सेमवाल, देव पोखरियाल, राकेश देशवाल, कुंवरपाल सिंह रावत, जय प्रकाश यादव, कांता प्रसाद कंडवाल, भगवती सेमवाल, देवी प्रसाद व्यास, हर्षपति सेमवाल, सोहनलाल रतूड़ी, कुलदीप असवाल, राय सिंह गौड़, शिव दयाल रतूड़ी, सुंदर रावत, विकाश कंडियाल, विक्रम बिष्ट, धर्मराज पुंडीर, बरफ सिंह पोखरियाल, मनीष व्यास, रमेश नौटियाल, विनोद गैरोला, गब्बर केंतुरा, रेणु नेगी, ममता रमोला, सरोजिनी थपलियाल, सिंह राज पोसवाल, इमरान सैफी, देवेन्द्र बैलवाल, विनोद पोखरियाल, विनोद भट्ट, धर्मेन्द्र कुमार, विजयपाल पंवार, गजेन्द्र खरोला, विकास कुमार, उत्तम कुमार, देवेन्द्र चौधरी आदि रहे।
