सेवा पखवाड़े में 22 यूनिट रक्त एकत्रित


ऋषिकेश। भाजपा के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर में 22 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस दौरान लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया गया। सोमवार को सेवा पखवाड़े के अंतर्गत अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान संगठन की ओर से ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में रक्तदान किया गया। इस दौरान संगठन के सदस्यों द्वारा चिकित्सालय में आमजन को रक्तदान का महत्व समझाकर उससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया गया। जानकारी देते हुए अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान संगठन के जिला अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान 40 पंजीकरण हुए। इसमें 22 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी मुकेश पांडे, सिद्धार्थ गुप्ता, ध्रुव सिंगल, ध्रुव अशुजा, अनिरुद्ध गुप्ता, राजदीप सेठी, गोपाल ग्रोवर, जलज टूटेजा, अंशु आहूजा, सारिका डंग, नीलम खुराना, रितु अरोड़ा, रुचिरा नागरथ, किरण, संगीता चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *