उपचुनाव में जीत पर खुशी मनाई

रुड़की। सिविल लाइंस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यूपी के रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में पार्टी की जीत पर खुशी मनाई। पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह चंधोक ने कहा कि भाजपा ने उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। लंबे समय से समाजवादी पार्टी यहां परचम लहराती आई है। अब योगी और मोदी राज में भाजपा ने इन दोनों सीटों पर भी कब्जा किया है। इस दौरान बीएल अग्रवाल, अकाश जैन, पप्पू कश्यप, बीरम दास, रवींद्र ,सुशील, राजेंद्र निर्मल, अशोक गुप्ता, विमल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *