रिश्तेदार पर जमीन हड़पने का आरोप
रुड़की। महिला ने रिश्तेदार पर लाखों रुपये की जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बैनामा करा लिया गया। लेकिन रकम नहीं दी गई। गंगनहर कोतवाली को सुनहरा निवासी बबली ने बताया कि वह भारापुरी भौंरी में एक रिश्तेदार रहता है। रिश्तेदार ने जमीन खरीदने की बात कही थी। दोनों पक्षों में जमीन के लेनदेन को लेकर बात तय हो गई थी। आरोप है कि बैनामा करा लिया गया। लेकिन जमीन की रकम नहीं दी गई। अब आरोपी ने फोन नंबर भी बंद कर लिया है। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी
