बिशंग महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ


चम्पावत

 ब्लॉक के बिशंग में चार दिनी बिशंग महोत्सव का रविवार को रंगारंग शुभारंभ हो गया है। इस दौरान महिलाओं और छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा टाक करायत के मां भगवती मंदिर से महोत्सव स्थल तक निकाली गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल और विशिष्ट अतिथि लोहाघाट की ब्लॉक प्रमुख नेहा ढेक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने महोत्सव को संस्कृति संरक्षण में मददगार बताया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष राकेश करायत ने बताया कि चार दिनी महोत्सव में उत्तराखंड के कई लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। डॉ. महेश ढेक और हरीश मुरारी के संयुक्त संचालन में हुए कार्यक्रम में बृजेश माहरा, रोहन बिष्ट, देव बोहरा, नितिन मुरारी, सतीश महरा, अजय महरा, बिशन दत्त मुरारी, नीरज करायत, नरेश फर्त्याल, नाथ सिंह करायत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *