बुंगाख्याली में दी किसानों को जानकारी


चम्पावत

 कृषि महोत्सव के तहत बुंगाख्याली में रविवार को किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने की जानकारी दी गई। इस दौरान ग्रामीणों को कृषि रथ के जरिए फसलों के बीज और उपकरण बांटे गए। कृषि रथ सिप्टी न्याय पंचायत के बुंगाख्याली गांव में पहुंचा। प्रधान महेश पंगरिया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में रेखीय विभागों ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के गुर बताए। ग्रामीणों को मोटे अनाजों का उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया गया। केविके के वैज्ञानिक फकीर चंद ने गोबर की खाद का प्रयोग करने करने की सलाह दी। डॉ.दीपक कुमार ने पशुओं के बांझपन को दूर करने के तरीके बताए। कीवी की खेती के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान किसानों को कृषि उपकरण, फसल व सब्जी बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में रथ प्रभारी राना सिंह, दिनेश बिष्ट, अजय चौकरायत, हरीश मथेला, देव सिंह, अखिलेश कुमार गौतम, दिनेश बिष्ट, अशोक बिष्ट, सुरेश बिष्ट, गंगा देवी, नीमा देवी, चतुर सिंह, ईश्वर सिंह,सरिता देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *