अग्निशमन विभाग ने किया फायर रिस्क निरीक्षण


बागेश्वर

 अग्निशमन ने फायर रिस्क निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्वाभ्यास भी किया गया। आग बुझाने के उपकरणों की जानकारी दी। रविवार को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र की टीम ने लीसा डिपो हरिद्वारछीना पर कृत्रिम आग लगा कर आग बुझाने का पूर्वाभ्यास किया। वन विभाग के कर्मचारियों को आग लगने पर आग की रोकथाम, बचाव के अलावा आग के प्रकार बताए। फायर उपकरणों के संचालन और फायर सेफ्टी से जुड़े विषय की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *