दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण तक एकीकरण मंजूर नहीं
ऋषिकेश। संयुक्त कर्मचारी महासंघ गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रांतीय अधिवेशन में कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर मंथन किया गया। इस दौरान गढ़वाल मंडल विकास निगम और कुमाऊं मंडल विकास निगम के एकीकरण का पुरजोर विरोध किया गया। महासंघ ने कहा कि दोनों मंडलों के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को जब तक नियमित नहीं किया जाएगा, तब तक एकीकरण मंजूर नहीं होगा। सोमवार को ऋषिकेश में जीएमवीएन गेस्ट हाउस के सभागार में संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेशस्तरीय अधिवेशन का शुभारंभ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी और महामंत्री आशीष उनियाल ने संयुक्त रुप से किया। अधिवेशन में दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के नियमितिकरण, गेस्ट हाउस का उचित रखरखाव, प्रबंध निदेशक की स्थायी नियुक्ति, प्रदेश में खनन संबंधी कार्य गढ़वाल और कुमाऊं मंडल विकास निगम को देने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। कहा कि दोनों मंडलों में नियमित कर्मचारियों की संख्या लगातार घट रही है, इससे काम का भार बढ़ रहा है। दोनों निगमों में लंबे समय से कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को नियमित करने की मांग उठायी। साथ ही प्रदेश सरकार के एकीकरण के प्रस्मताव की खिलाफत की। मौके पर गढ़वाल और कुमाऊं मंडल से आए कर्मचारी ओम प्रकाश मलेठा, किशन सिंह पंवार, पीएस नेगी, राजेश पंवार, जयेंद्र सजवाण, कुंवर सिंह राणा, कीर्ति चंद, बीएस जयाडा, सुरेंद्र प्रसाद, जयपाल सिंह, कमलेश चंद्र, रमेश असवाल, सर्वजीत सिंह, महावीर रावत, राजीव बिजल्वाण, सुरजीत साह, राकेश राणा, आरके चमोली, राकेश सकलानी, दर्मियान सिंह, दिनेश थपलियाल, दौलत राम, अजय कपटियाल, रमेश देवराडी, अजय मियां, सब्बल सिंह, लाल सिंह नेगी, जीएस रावत, प्रकाश बुटोला, मोर सिंह रावत, ललित मोहन साह, प्रवेश कुमार, गुलाब सिंह, सुभाष चौधरी, मायाराम गोस्वामी, राजेश रावत, कलम सिंह, दिनेश, महावीर, सुरजीत, राजेंद्र, मुकेश चौहान, कुलदीप रावत, रेवत बिष्ट, नंदा पुरोहित, अभयराज आदि मौजूद रहे।
एमडी ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन: संयुक्त कर्मचारी महासंघ के अधिवेशन में दोपहर को जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक बंशीधर तिवारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दोनों मंडलों के कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। प्रबंध निदेशक ने निगम कर्मियों को समस्याओं पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही निगम कर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए मंगलवार को देहरादून बुलाया है। प्रबंध निदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि निगम और शासन स्तर की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। अधिवेशन में जीएमवीएन के जीएम धीरज गबरियाल भी मौजूद रहे।
पूर्व पदाधिकारी हुए सम्मानित: अधिवेशन के दौरान संयुक्त कर्मचारी महासंघ गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम पुरी, पूर्व महासचिव कुलदीप रावत और पूर्व संगठन मंत्री सोबन सिंह को सम्मानित किया गया। बताया कि सम्मान पाने वाले पूर्व पदाधिकारियों के नेतृत्व में वर्ष 1995 में ग्वालदम में महासंघ की स्थापना की गई थी।
