भक्ति वीडियो गीत का विमोचन किया

 

ऋषिकेश। अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने भक्ति वीडियो गीत ‘मेरे भोले का विमोचन किया। इसे स्थानीय युवाओं ने गाया है। सोमवार को दून मार्ग स्थित अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के कार्यालय में विमोचन कार्यक्रम हुआ। मुख्यातिथि सेवानिवृत्त संयुक्त सहायक निदेशक सीआरपीएफ दिलबर सिंह रावत, समाजसेवी डॉ. गौरव भल्ला, महासभा के अध्यक्ष डा. राजे नेगी एवं गीतकार रैपर कान्हा ने संयुक्त रूप से भजन वीडियो गीत का विमोचन किया। मुख्य अतिथि दिलबर सिंह रावत ने कहा कि युवा पीढ़ी भजन गायन को भी अपनी शैली में गाकर पेश कर रही है। युवा गायक कान्हा ने बताया कि इससे पहले उनके गीतों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। मेरे भोले एक रैपर भजन है। इसमें म्यूजिक निर्देशन विक्की रैपर, वीडियोग्राफी कपिल कश्यप, वीडियो एडिटिंग ईशु अंसारी, पोस्टर एडिटर आकाश पाल, वरुण निशाद ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *