किशोरी घर से लापात

रुड़की। किशोरी घर से लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर एक युवक पर अपहरण का केस दर्ज कराया गया है। कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार को दोपहर करीब दो बजे वह अपने काम पर गया हुआ था। घर वापस आया तो 15 वर्षीय पुत्री नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी पुत्री को कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विक्की निवासी छापुर चौली थाना भगवानपुर के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *