डेंगू नियंत्रण के लिए अभियान चलाएगा नगर निगम

देहरादून। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने शुक्रवार को डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य अनुभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि वार्डों में जलभराव न हो। इसके लिए सफाई अभियान लगातार जारी रखें। इसके अलावा कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के बारे में लोगों को अवगत करवाएं। ताकि डेंगू को फैलने से रोका जा सके। इस दौरान नगर आयुक्त ने सफाई इंस्पेक्टरों से भी सुझाव मांगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *