झूठी सूचना देने पर 10 हजार का चालान


पिथौरागढ़

जाजरदेवल क्षेत्र में एक व्यक्ति को शराब के नशे में पुलिस को छुट्टी सूचना देना महंगा पड़ गया। पुलिस के मुताबिक पंडा निवासी हिमांशु धामी नामक एक व्यक्ति ने हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर बाइक गुम हो जाने की शिकायत की। कहा, काफी खोजबीन क बावजूद वाहन का कहीं कोई पता नहीं लग पा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर ऐसा कुछ नही मिला। बल्कि सूचना देने वाला व्यक्ति की ओर से शराब के नशे में पुलिस को कॉल करने की बात सामने आई। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति का दस हजार रुपए का चालान काटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *